The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा से अधिकृत घोषित प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

Spread the love

भिलाई। सेक्टर-5 के भाजपा से अधिकृत घोषित प्रत्याशी सूर्यकुमार देवांगन ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। जिसके बाद भाजपा ने शैलबाला साहू को अधिकृत प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज पाल है। जो तीन बार के पार्षद हैं। एमआईसी मेंबर रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हमने सेक्टर-5 में सूर्यकांत देवांगन को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन सूर्यकांत ने स्वास्थ्यगत कारणों से चुनाव लड़ने से मना किया। लिखित में इसकी जानकारी दी है। आज हमने शैलबाला साहू के नाम से बी- फॉर्म जमा कर दिया है। आपको बता दें कि सेक्टर-5 से कौन हैं शैलबाला साहू, भाजपा ने जिस शैलबाला साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है वो एक गृहिणी हैं। सेक्टर -5 के सड़क-29 में रहती हैं। आनन-फानन में भाजपा ने शैलबाला के नाम से बी- फॉर्म जारी कर अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है । भाजपा की अधिकृत घोषित प्रत्याशी अब शैलबाला साहू हैं। उन्होंने टिकट मांगी थी। नामांकन फॉर्म भी जमा कर दिया था। सूर्यकांत देवांगन के इनकार करने के बाद शैलबाला साहू के नाम से बी- फॉर्म जारी किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor