The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद रायपुर आयेंगे राकेश टिकैत

Spread the love

रायपुर । नवा रायपुर में पिछले 52 दिन से चल रहे आंदोलन में किसान नेता राकेश टिकैत की एंट्री हो गई है। राकेश टिकैत उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद कभी भी छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। इससे पहले उन्होंने राज्य सरकार से इस मुद्दे पर फोन पर बात करने का आश्वासन दिया है।नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर और कार्यकारी अध्यक्ष कामता प्रसाद रात्रे मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे। वहां महाराष्ट्र से आए किसानों की ओर से दिल्ली किसान आंदोलन के नेताओं का एक सम्मान समारोह था। कार्यक्रम के बाद रायपुर से गए किसान नेताओं से उनसे मुलाकात की। उनको गांव और किसानों की मौजूदा समस्याओं की जानकारी दी। उन्हें बताया, वे लोग दिल्ली आंदोलन की रणनीति पर ही नवा रायपुर में पिछले 51-52 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।किसानों ने उन्हें अपने आंदोलन में आमंत्रित किया। नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कामता प्रसाद रात्रे ने बताया, राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद रायपुर आने की बात कही है। उससे पहले वे राज्य सरकार से फोन पर चर्चा कर समाधान की कोशिश करेंगे। नवा रायपुर के आंदोलकारियों ने संयुक्त किसान मोर्चा के योगेंद्र यादव और डॉ. सुनीलम से भी मुलाकात कर अपनी बात पहुंचाई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *