The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खूंखार नक्सली हिड़मा माड़वी के सरेंडर को माओवादियों ने बताया झूठा,प्रेस नोट किया जारी

Spread the love

THEPOPATLAL तेलंगाना में नक्सली हिड़मा माड़वी के सरेंडर की खबर के बाद अब माओवादियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने गुरुवार को प्रेस नोट जारी किया है। कहा है कि दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के मेंबर हिड़मा के सरेंडर की तेलंगाना पुलिस झूठी कहानी बना रही है। हिड़मा अभी अपने कामकाज में लगे हुए हैं। पुलिस और सरकार के मनो वैज्ञानिक युद्ध का जवाब देंगे। विकल्प ने कहा कि केंद्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की जनविरोधी सरकार क्रांतिकारी आंदोलन के खिलाफ जारी दमन योजना ‘समाधान’ के साथ ही मनो वैज्ञानिक युद्ध के तहत झूठे प्रचार-प्रसार के साथ वास्तविकताओं को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। इसी तरह से पुलिस ने किसी माड़वी हिड़मा को पकड़कर सरेंडर करवा शीर्ष और कट्टर 25 लाख रुपए के इनामी माओवादी हिड़मा के होने की कहानी गढ़ रही है। हिड़मा अब भी संगठन में ही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *