Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाइड्रो पावर प्लांट में बिजली करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Spread the love

सरगुजा। भैयाथान क्षेत्र के ग्राम पासल में स्थित छत्तीसगढ़ हाइड्रो पावर प्लांट में बिजली करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक का नाम संजय सिंह पावले निवासी पासल का है। मिली जामकारी के मुताबिक, गुरूवार को भैयाथान क्षेत्र के ग्राम पासल में स्थित छत्तीसगढ़ हाइड्रो पावर प्लांट में करेंट के चपेट में आने से एक मजदूर मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा काम करने के दौरान हुआ है। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोश में आ गए हैं। मृतक को न्याय दिलाने के लिए मुआवजे के लिए भैयाथान के मुख्य चौक में बैठकर चक्काजाम कर दिया हैं। धरने में मृतक के परिवार सहित, महिलाएं और क्षेत्र के कांग्रेस भाजपा दोनो पार्टी के नेता सहित लोग सैकड़ो की संख्या में बैठे हुए हैं। इस चक्काजाम के सूचना के बाद आक्रोशित ग्रामीण को शांत कराने के लिए पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor