The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार बोलेरों की ठोकर से बाइक सवार 2 महिला सहित तीन की मौत

Spread the love

धमतरी।छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार बोलेरों ने जोरदार ठोकर मार दिया। ​इससे तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक भी जलकर खाक हो गई। जबकि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में बोलेरो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना मेचका थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम नरहरपुर के ग्राम घोटियावाही निवासी राधा बाई मरकाम (58) अपनी बहन के बेटे राजेश मरकाम (24) और देवर की बेटी नेहा मरकाम (21) के साथ बाइक पर गरियाबंद के शोभा गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी मेचका के नकटी नाला के पास मैनपुर से धमतरी की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही तीनों उछलकर दूर जा गिरे और बाइक में आग लग गई। हादसे में राधा मरकाम और राजेश मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और नेहा को गंभीर हालत में नगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बोलेरो चालक थनवार यादव मैनपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *