Friday, November 13, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

खबर का असर,,बड़ी संख्या जिले से दूसरे जिले हुआ शिक्षको का स्थान्तरण पर रिलिप करने पर लगी रोक, कलेक्टर ने शासन को लिखा पत्र, खबर प्रसारित होने के बाद हरकत में आई प्रशासन

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।
शिक्षा विभाग ने शिक्षकों व व्याख्याताओ का स्थान्तरण आदेश जारी किया था।। यह आदेश देखर जिलेवासी दंग रह गए और लोग अपने बच्चों की पढ़ाई की चिंता करने लगें थे। क्योंकि बड़ी संख्या में कबीरधाम जिले से अन्य जिले शिक्षको का स्थान्तरण कर दिया गया था। यह खबर प्रमुखता से प्रसारित किया गया। इसके बाद कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी हरकत में आये और कई शिक्षको को रिलिप करना ही रोक दिया। जब तक शिक्षको की अन्य व्यवस्था नही होती तक तक स्थान्तरण हुए शिक्षको को रिलीब नही किया जाएगा।
दअरसल जिले से दूसरे जिले जाने वाले व्याख्याता व शिक्षको की संख्या बहुत अधिक है, लेकिन दूसरे जिले से कबीरधाम आने वाले शिक्षको की संख्या नही के बराबर है। करीब 75 से अधिक व्याख्याताओ का स्थान्तरण जिले से बाहर हुआ है। जबकि दूसरे जिले से आने। वालों की संख्या लगभग केवल 6 है। इसी प्रकार शिक्षक यानी वर्ग 02 के करीब 60 शिक्षको का स्थान्तरण जिले से दूसरे जिले हुआ है, लेकिन आने वालों की संख्या लगभग 15 से भी कम है। ऐसे ट्रांसफर आदेश जिले की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरफ बदहाल हो जाएगी। यह खबर प्रसारित करने के बाद कलेक्टर ने शासन को पत्र लिखकर जी की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी दी है।
वर्सन,,,
अधिक संख्या में शिक्षको का स्थान्तरण होने के कारण दूसरा विकल्प नही मिलते तक शिक्षको के रिलिब करने पर रोक है, शासन को पत्र लिखा गया है।
जनमेजय मोहबे, कलेक्टर कबीरधाम

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor