The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भिड़े,डिवाइडर पर लगे झंडे को तोड़ा और किया भड़काऊ नारेबाजी

Spread the love

रायपुर । टिकरापारा इलाके में सोमवार की शाम जबरदस्त हंगामा हो गया। एक जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए मारपीट हुई। दोनों गुट एक दूसरे को उकसाने वाली नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए कई। सैकड़ों हुड़दंगियों ने टिकरापारा थाने का घेराव कर दिया। डेढ़ घंटे तक टिकरापारा थाने के बाहर सड़क पर बवाल होता रहा। थाने के बाहर हंगामा कर रहे युवकों ने डिवाइडर पर लगे झंडे को तोड़ा और भड़काऊ नारेबाजी करने लगे। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने युवकों को खदेड़ा। भीड़ में शामिल युवक मौके का फायदा उठाकर भाग निकले, मगर कुछ देर के लिए इलाके का पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया।सिटी SP तारकेश्वर पटेल मौके पर पहुंचे। हालात को भांपते हुए सैकड़ों जवानों की टीम टिकरापारा थाने के पास पहुंची। अलग-अलग इलाकों की पेट्रोलिंग टीम, कई थानों के थानेदार, DSP एक-एक कर थाने पहुंचने लगे। संतोषी नगर चौक, मोती नगर गोकुल नगर के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की टीमों से सर्च ऑपरेशन किया। हुड़दंग करने वालों को हिरासत में लिया गया। लोगों को फटकारते हुए पुलिस घरों में रहने को कहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *