The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युवाकांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास का धमतरी एनएसयूआई द्वारा किया जोशीला स्वागत

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए युवाकांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास का युवा कांग्रेस नेता आकाश शर्मा के आव्हान पर धमतरी एनएसयूआई द्वारा टेमरी मोड़,रायपुर में आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत किया गया।  ऑक्सीजन मैन के नाम से मशहूर बी वी श्रीनिवास को पुष्प गुच्छ व एनएसयूआई के गमछे से स्वागत किया गया । गौरतलब है कि युवाकांग्रेस का चुनाव हर 3 साल में होने का है लेकिन पिछले 5 वर्षों से चुनाव की प्रक्रिया रुकी हुई है एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से राहुल गांधी के सोच अनुरूप होने वाले युवा कांग्रेस चुनाव कराने का आग्रह राष्ट्रीय अध्यक्ष से किया।स्वागत के दौरान तेजप्रताप साहू,अफ्ताफ अली,नमन बंजारे,प्रशांत शर्मा,नोमेश सिन्हा,अर्जुन महार,अनिल सोनकर, गब्बर भोयर,पूरन सोनी,विनय गंगबेर,योगेश साहू,युवाकांग्रेस महासचिव कमल नारायण साहू,राहुल साहू,सन्त मानिकपुरी,भोला चौधरी,ओमप्रकाश मानिकपुरी,आर्यन बघेल,गौरव पूरी सहित एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *