The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhUncategorized

सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने महारानी अस्पताल में जन्म लिए शिशुओं के परिजनों को बांटी मिठाईयां

Spread the love

जगदलपुर। युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक मीडिया विभाग रोहित पाणिग्राही एवं बस्तर जिला मीडिया चेयरमैन राकेश देवनाथ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अवतरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस मीडिया विभाग ने जगदलपुर के महारानी अस्पताल में मातृ शिशु विभाग (कादम्बिनी) में जाकर सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद एवं स्टाफ नर्सों के मौजूदगी में मरीजों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस की जानकारी देते हुए जन्म लिए नवजात शिशुओं के परिजनों को बधाई दी। साथ ही उनके बीच मिठाई बांटकर जन्मदिवस मनाया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश सचिव आदित्य सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनोहर सेठिया, विधानसभा अध्यक्ष विशाल खंबारी, युकां जिला महासचिव दिलेश्वर छोटू, प्रदेश संयुक्त सचिव माज लीला, जिला महासचिव जशकेतन जोशी,जसपाल सिंह, जिला महासचिव नूरेंद्र राज साहू, जिला जिला महासचिव सनौल राजा,पीसीसी आईटी सेल जिला अध्यक्ष आदर्श नायक आदि उपस्थित थे।

“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor