The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेंदुआ की खाल तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ़्तार,फरार की तलाश जारी

Spread the love

कोंडागांव। पुलिस ने तेंदुआ की खाल तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है। मामला फरसगाँव इलाक़े का है, जहां पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति भागने लगे, पुलिस ने दौड़ कर जब एक को पकड़ा तो उसके क़ब्ज़े से बोरे में तेंदुआ का खाल बरामद हुआ। एक अन्य मौक़े से फ़रार होने में सफल हो गया। पकड़ाए आरोपी का नाम सुरुज लाल नेताम बताया गया है। उसके विरुद्ध धारा 9,39(ख),51,52 वन्यजीव प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 और 3 लोकसंपत्ति का नुक़सान अधिनियम की धाराओं में कार्यवाही की गई है। फरार आरोपी की जांच में जुटी टीम ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor