The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चाकू लहराते 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। चाकू के साथ 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक थाना पण्डरी को सूचना प्राप्त हुई कि अम्बुजा मॉल के सामने, शमशान घाट ख्परा भटठी, एकता चौक दलदलसिवनी में 3 युवक हाथो में चाकू रखकर लहरा रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ मुखबीर द्वारा बताये गये स्थानो पर रवाना होकर चिन्हित व्यक्तिो को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना नाम 01 मोहन सोनी पिता डमरू सोनी 26 वर्ष साकिन बीएसयूपी कालोनी सड्डू थाना विधानसभ रायपुर 02 अरविंद कंवर पिता जवाहर लाल 22 वर्ष साकिन डब्लूआरएस कालोनी रेल्वे स्टेशन के पास खमतराई रायपुर 03 करण यादव उर्फ प्रमोद पिता संतोष् यादव 19 वर्ष साकिन दलदलसिवनी रायपुर का होना बताया। आरोपियो के कब्जे से 03 नग धारदार चाकू को जप्त कर आरोपियो को गिरफतार कर आरोपियो के विरूध्द थाना पण्डरी में क्रमश: अपराध क्रमांक 46/22, 47/22, 48/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor