The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आगामी पांच दिवस में वर्षा होने की सम्भावना, कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगाया जा रहा अनुमान

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर द्वारा जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिवस 13 से 17 नवम्बर के मध्य कांकेर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, आसमान में बादल छाये रहने के साथ अधिकतम तापमान 29.0-30.0 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 18.0-19.0 डिग्री से. तथा सुबह की हवा में 91-97 प्रतिशत आर्द्रता और शाम की हवा में 53-66 प्रतिशत आर्द्रता तथा आने वाले दिनों में हवा उत्तर-पूर्व, पूर्व दिशाओं से 2.0-4.0 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। किसान भाइयो को सलाह दी जाती है कि, कटी हुयी फसलों तथा अनाज से भरे बोरो को सुरक्षित छायेदार स्थानों पर ढककर रखे फसलों अनाजो के भीगने से गुणवत्ता पर असर पड़ेगा बारिश समाप्त होने पर भीगी हुयी फसलों को अच्छी तरह से सुखाकर मिंजाई कार्य करें रबी फसलों हेतु उन्नत तथा रोग प्रतोरोधक किस्मो के बीजो का चयन करें मौसम में असामयिक परिवर्तन की जानकारी हेतु अपने एंड्राइड मोबाइल में प्ले स्टोर के माध्यम से या भारत मौसम विज्ञान विभाग के वेबसाइट से Meghdoot (“मेघदूत”) एप इंस्टाल कर जानकारी ले सकते है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor