The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshMISC

पुराने स्कूल का गेट और दीवार गिरने से एक छात्रा की मौत,एक घायल

Spread the love

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के दीवानगंज के पास अम्बाडी गांव में पुराने स्कूल का गेट और दीवार गिरने से आज सुबह एक मासूम स्कूली छात्रा की दबने से मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गयी। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अदिति भावसार ने बताया कि साक्षी जैन 08 अपनी दोस्त के साथ स्कूल जा रही थी। तभी पास में पुराने स्कूल भवन के पास से निकली, जहां अचानक स्कूल के गेट की दीवार गयी। उसमे दबने से साक्षी की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य बच्ची घायल हो गयी है। इस भवन में वर्तमान में आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हो रहा है। घटना स्थल पर परिजनों एवं ग्रामीणों के आक्रोश के चलते जिला कलेक्टर अरविंद दुबे एवं पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव दीवानगंज अस्पताल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor