The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नागपुर रेल मंडल के तिरोड़ा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम चलने के कारण रूट की 5 ट्रेनें रद्द

Spread the love

रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के तिरोड़ा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके चलते बिलासपुर में नागपुर रूट की कई ट्रेनों को 29 व 30 नवंबर को रद्द कर दिया गया है। इस लिए यदि आप इस डेट पर कहीं जाने की सोच रहे हैं तो अपने यात्रा प्लान को कैंसिल कर दें। रेलवे बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल में नान इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा राह ह। यहां तिरोड़ा स्टेशन में राजनांदगांव – कलमना तीसरी रेल लाइन व ऑटो सिग्नलिंग का कार्य चल रहा है। इतना ही नहीं इसके साथ ही साथ इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग कमिशनिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसे देखते हुए रेल प्रबंधन ने पांच गाडियों का परिचालन रद्द कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *