The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाइक बेचने के बहाने बुलाकर 61 हजार रुपए की लूट , दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कवर्धा। जिले में एक युवक को बाइक बेचने के बहाने बुलाकर लूट लिया गया। इतना ही नहीं उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई। आरोपियों ने पहले उसे एक कमरे में बंद किया था। फिर आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उसका हाथ पैर बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। बाद में भीड़ में लेकर उसे छोड़ दिया और उसके पास रखे 61 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पीड़ित विशाल देवांगन(33) ने 10 नवंबर को मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जिसमें उसने बताया था कि 10 नवंबर को ग्राम कोडापुरी के गोपी राम साहू एवं ग्राम नेऊरगांव के पप्पू साहू ने उसे सेकेंड हेंड बाइक बेचने के लिए कोडापुरी बुलाया था। जिस पर वह 61 हजार लेकर कोडापुरी पहुंचा था। विशाल ने बताया कि उसके कोडापुरी पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने उसका हाथ पैर बांध कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसके आंख में मिर्च पाउडर डाला और लाठी, राड से मारपीट की। वहीं उसके पास रखे 61 हजार रूपए भी लूट लिए। मारपीट के बाद दोनों उसे पंडरिया ले गए थे। यहां वह दोनों उसे भीड़ में छोड़कर भाग निकले थे। घटना के बाद विशाल में मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *