The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कमरे में रखा सोने के जेवर व नगदी चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । घर में घुसकर सोने के गहने व नगदी रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पल्लवी विहार रोहिणीपुरम निवासी राजेश श्रीवास्तव 46 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि घर में शादी होने से बाहर जाने के लिए 13 नवंबर को प्रार्थी पत्नी अपना पुराना इस्तेमाली सोने के जेवर 1 नग कान का बाली ,1 मांग टिका एवं 4 नग आर्टिफिशीयल जेवर एवं 700 रू नगद एक लेडिस पर्स में रखकर बैडरूम के टेबल के उपर रख दी थी एवं वह अपना वीवो कंपनी का मोबाईल टेबल के उपर रख दिया था और रात्री 02 बजे वह घर का मैन गेट बंद करके अंदर सोने चला गया। घर के छत में लगे दरवाजे को बंद करना भूल गया था,सुबह करीबन 05.30 बजे पत्नी ने उसे उठाते हुए बोली की बैग बाहर हाल के सोफे पर कैसे पड़ा है जब वह उठकर देखा कि हाल में उसका कपड़ा पड़ा था जिसमें रखे पर्स के पैसे करीबन 2500 रुपये नहीं था,पर्स खाली पड़ा था कोई अज्ञात चोर घर के छत के दरवाजे से प्रवेश कर उक्त जेवर,नगदी एवं मोबाईल जुमला कीमती 25,000 रुपये चोरी कर ले गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *