The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर का विशेष प्रसाद बन कर तैयार,जाने पूरी खबर

Spread the love

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में अब महुए से लड्डू, चंक्स, हलवा जैसे कई सारे पौष्टिक खाद्य पदार्थ बन रहे हैं। अब इस लड्डू को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर का विशेष प्रसाद बनाया जा रहा है। तिरुपति मंदिर की तर्ज पर दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर का प्रसाद महुआ का लड्डू होगा। फिलहाल माताजी को भोग लगाने की शुरुआत के साथ काउंटर पर बिक्री भी शुरू की गई है।मंदिर के पुजारी विजेंद्र ठाकुर ने बताया कि माताजी को महुआ लड्डू का भोग लगाने की शुरुआत हो गई है। नारियल का प्रसाद दो दिनों में खराब हो जाता है। लेकिन महुआ लड्डू को दो से ज्यादा हफ्तों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। अभी माताजी को भोग लगाकर काउंटर पर रखा जा रहा है। मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रसाद काउंटर प्रभारी हरि ठाकुर ने बताया कि माता जी को भोग लगाने के बाद महुआ लड्डू यहां रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं को यह काफी पसंद आ रहा है। इसे ले भी रहे हैं। इधर महुआ लड्डू बनाने वाली महिलाओं ने बताया इसमें किसी तरह का नशा नहीं होता। खाने में बेहद पौष्टिक व स्वादिष्ट है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor