The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ढाबे में अवैध रूप से शराब बेच रहे ढाबा संचालक गिरफ्तार

Spread the love

बलौदाबाजार। सिमगा में 10 पेटी देशी प्लेन शराब के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अपने ढाबे में लोगों को अवैध रूप से शराब बेच रहा था। इस बात की सूचना जैसे ही सिमगा पुलिस को मिली, पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई करते आरोपी ओंकार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने ढाबे से लगभग 40 हजार रुपए कीमती अवैध शराब की जब्ती भी की है। आपको बता दें कि यह ढाबा रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर दरचुरा गांव में स्थित है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *