The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा नेता के ऊपर दो अज्ञात युवकों ने गोबर फेंक कर किया हमला,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। गोबर फेंक कर हमले करने के मामले में भाजपा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने आरआईआई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पर गोबर फेंक कर हमला किया। इस घटना से आक्रोशित भाजपा आज सरस्वती नगर थाना पहुंची। मामले में शिकायत दर्ज कर भाजपा नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें ​कि जयराम दुबे आरआईआई सेल के प्रदेश मीडिया प्रभारी हैं। शिकायत पर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की बात की है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *