The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते क्रिकेट सटोरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Spread the love

रायपुर। क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते क्रिकेट सटोरिया दीपक संघानी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना देवेन्द्र नगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि क्रिकेट मैच के दौरान थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर – 05 स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा मोबाईल फोन में सट्टा का संचालन किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सटोरिये को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान को चिन्हांकित कर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया जिसने पूछताछ में अपना नाम दीपक संघानी निवासी देवेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दीपक संघानी के मोबाईल को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर दीपक संघानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 3,63,470/- रूपये, 1 नग मोबाईल फोन, 1 नग लैपटाॅप एवं 1 नग पेन ड्राईव जुमला कीमती 4,39,470/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में 179/21 धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *