The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गैस सिलेंडर चोरी के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जगदलपुर । जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। अब इस बढ़ती हुई महंगाई ने शहर के युवकों को सिलेंडर की चोरी करने मजबूर कर दिया है। जगदलपुर में अब गैस सिलेंडर की चोरी करने एक गैंग सक्रिय हो गया है। इस गैंग के 2 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। जिनके पास से हाल ही में एक गैस गोदाम से चुराए हुए 5 खाली सिलेंडर को भी बरामद किया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के एक गैस एजेंसी के गोदाम से 12 नवंबर की रात 5 खाली सिलेंडर की चोरी हुई थी। जिसकी सूचना बोधगाट थाना में भी दी गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। वहीं पुलिस को मुखबिर से पता चला कि जगदलपुर के संतोषी वार्ड और इंदिरा वार्ड में कोई संदिग्ध व्यक्ति के घर पर भारी संख्या में सिलेंडर रखा हुआ है। इसी सूचना पर जवानों को भेजा गया था। इस गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस ने 2 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। जिन्होंने अपना नाम अजय अधिकारी 26वर्ष और शीतल धीर 45 वर्ष होना बताया। जिनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। इन्होंने पुलिस को बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गैस सिलेंडर की चोरी किए थे। ये भरे हुए सिलेंडर को चुराना चाहते थे लेकिन इनके हाथ खाली सिलेंडर ही लगे। बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि, गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *