The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चित्रकूट में मंदाकिनी तट पर सजा प्रियंका गांधी का दरबार, सीएम भूपेश बघेल भी होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल दोपहर तीन बजे बांदा से चित्रकूट के मध्य प्रदेश वाले हिस्से में पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी प्रयाग से सड़क मार्ग से होते हुए चित्रकूट के रामघाट पहुंचने वाली हैं। यहां कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं.अभियान के तहत एक सभा है। इसके लिए मंदाकिनी नदी के रामघाट पर मंच की व्यवस्था की गई है। बाद में दोनों नेता कामदगिरी भगवान के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर जाएंगे।बताया जा रहा है, उनके कामदगिरी परिक्रमा का भी कार्यक्रम है। पांच किलोमीटर के इस परिक्रमा परिपथ में ही चित्रकूट के सभी प्रमुख मंदिर आते हैं। मान्यता है कि कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा से कामनाएं पूरी होती हैं। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से खजुराहो पहुंचेंगे। वहां से विशेष विमान से देर शाम तक रायपुर आएंगे। मुख्यमंत्री की यह उत्तर प्रदेश यात्रा मंगलवार से शुरू हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *