The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

घायल बाघिन की हालत में अब भी सुधार नहीं,बाघिन ने खाना पीना कर दिया है बंद

Spread the love

रायपुर । अचानकमार टाइगर रिजर्व में 5 महीने पहले घायल हुई बाघिन की हालत में अब भी सुधार नहीं है। बताया गया है कि बाघिन ने खाना पीना बंद कर दिया है। वह ठीक से चल फिर भी नहीं पा रही है। उसकी हालत लगातार खराब हो रही है। 5 महीने पहले बाघिन जंगल में घायल अवस्था में मिली थी। उसके पैर में और पीठ में चोट के निशान मिले थे। जिसके बाद से उसका इलाज बिलासपुर के कानन पेंडारी जू में किया जा रहा है। बाघिन के सेहत खराब होनी की पुष्टि एटीआर के डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा ने की है। डिप्टी डायरेक्टर के मुताबिक बाघिन के हेल्थ के लिए गठित कमेटी ने कुछ दिन पहले कानन पेंडारी जू जाकर निरीक्षण किया है। बाघिन का हेल्थ रिपोर्ट देखने पर कमेटी ने ये निर्णय लिया है कि बाघिन को अभी जंगल में नही छोड़ा जा सकता है। डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा के मुताबिक उसके पिछले पैर में अभी भी चोट है। जिसके चलते वो मूवमेंट नहीं कर पा रही है। घायल बाघिन के इलाज के लिए बाहर से डॉक्टर बुलाकर किया जा रहा है। बाधिन तो एक-एक दिन छोड़कर मांस परोसा जा रहा है। जिसे भी वह नहीं खा पा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor