The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चिटफंड कंपनी पीएलीएल के दो और डायरेक्टरों की हुई गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। बलौदाबाजार में निवेशकों को चूना लगाने वाली चिटफंड कंपनी पीएलीएल के दो और डायरेक्टरों गिरफ्तार किया गया है। कुछ महीने पहले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के पलारी पुलिस थाना अंतर्गत 128 निवेशकों से पीएसीएल चिटफंड कंपनी ने 38 लाख रुपए की ठगी की थी। मामले की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मुख्य आरोपी को कुछ महीने पहले ही गिरफ्तार गया था, जिसके बाद अब दो अन्य आरोपियों त्रिलोचन सिंह उर्फ तरचोलन सिंह और निर्मल सिंह भंगू को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले में 14 और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है। सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। आरोपियों को गिरफ्तार के साथ उनके 8 करोड़ 47 लाख रुपए की अचल संपत्ति जब्त की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *