The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंद मौके पर मौत,चालक फरार जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

धमतरी। तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया है। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक घटना, केरेगांव थाना क्षेत्र की है। बीती रात करीब 12 बजे के आसपास पेट्रोलिंग को सूचना मिली कि केरेगांव के पास तीन लोग घायल स्थिति में सड़क पर पड़े है। इस सूचना के बाद पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायल को इलाज के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। केरेगाँव थाना प्रभारी रामनरेश सेंगर ने बताया कि मृतक अमृत कुमार पिता डोमार कमार 33 वर्ष, रामप्रकाश पिता दशरथ कमार 23 वर्ष, और भुनेश्वर ,मोनू पिता सहदेव ध्रुव तीनों नगरी थाना इलाके के ग्राम कल्लेमेटा के निवासी थे। तीनों धमतरी से नगरी अपने घर जा रहे थे। इस दौरान केरेगांव थाना के पास किसी अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी।इस हादसे में तीनों की मौत हो गई है। फिलहाल केरेगाँव पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor