The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

डेंगू का कहर बढ़ने से जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल के सभी चिकित्सकों के साथ की बैठक

Spread the love

दंतेवाड़ा । जिले में डेंगू अपना कहर बरपा रहा है। मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला कलेक्टर ने भी स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल के सभी चिकित्सकों के साथ बैठक की। उन्होंने इलाज संबंधी सारी व्यवस्था दुरुस्त करने और दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में शासकीय कर्मचारियों द्वारा अभियान चलाकर डेंगू की जांच करने के आदेश दिए हैं। रणनीति बनाने की सलाह बैठक में दंतेवाड़ा कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका कर्मचारियों को डेंगू को रोकने के लिए रणनीति बनाकर काम करने को कहा है। दंतेवाड़ा के साथ-साथ किरंदुल और बचेली शहरों में दवा का छिड़काव, शहर की नालियों और वार्डों की साफ-सफाई करने का आदेश दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *