The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा जिला कोरबा की प्रेस वार्ता आयोजित, पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी को लेकर करेंगे चक्का जाम

Spread the love

कोरबा । पेट्रोल व डीज़ल पर केंद्र सरकार की VAT कटौती के बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मूल्य कम नही किये जाने, सीमेंट व रेत की बेतहाशा मूल्य वृध्दि के साथ साथ प्रदेश व जिले की अन्य समस्याओं के विषय पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार पत्रकार वार्ता का आयोजन 19 नवम्बर प्रातः 11:30 बजे भाजपा जिला मुख्यालय टीपी नगर, कोरबा में किया गया । पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने कहा की कांग्रेस ने पिछले ढाई वर्ष के कार्यकाल में दोमूहेपन और ग़लतबयानी का रिकॉर्ड कायम किया हैI वह हर उस बात का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने की कोशिश करती है जिसकी जिम्मेदार वह स्वयं होती है।

इतनी अयोग्य, अक्षम और झूठी सरकार आजतक कभी नहीं देखी । पेट्रोल डीजल पर मूल्यवृद्धि भी इस का एक बड़ा उदाहरण है, मोदी जी ने बड़ा दिल दिखाते हुए 10रु डीजल पर व 5 रु पेट्रोल की कीमत कम कर एक बड़ा फैसला लिया हैI इसके बाद प्रदेशों से भी यह अपेक्षा थी कि वह वैट कम कर जनता को राहत देगी लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विषय पर भी केवल और केवल निम्नस्तरीय निंदनीय राजनीति कर रहे हैं यह दुखद है।

भारतीय जनता पार्टी साफ़.साफ़ तौर पर कांग्रेस को यह कहती है कि वह वैट की दर कम कर जनता को राहत देI प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तब तब टैक्स कम कर जनता को राहत दी थी जब जब बाहर कच्चे तेल के कीमतें बेतहाशा बढ़ी है, जबकि दुखद यह है कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही सबसे पहले प्रदेश के तब की भाजपा सरकार द्वारा दी गयी इस छूट को ख़त्म कर दिया था।

हम सब जानते हैं कि पेट्रोल व डीजल पर टैक्स का बड़ा हिस्सा राज्यों को सीधे मिलता है, 25 प्रतिशत तो सीधे वैट के रूप में और फिर 1-2 रुपया सेस के रूप में कांग्रेस ले रही हैI सेस के पैसे का क्या करती है वह यह भी नहीं बतातीI इसके अलावा केंद्र प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं में राज्यों को जो पैसे मिलते हैं, उसका एक बड़ा हिस्सा एक्साइज से आता है।

आज कोरोना काल में चाहे 85 करोड़ से अधिक लोगों तक आठ माह तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का हो या देश भर में सवा सौ करोड़ से अधिक टीके मुफ्त लगाने का, प्रदेश के भी गरीबों के पक्के मकान, या घर.घर बिजली, स्वच्छ पानी, गैस पहुचाने , सड़क का जाल बुनने की बात ये तमाम काम केंद्र को करने होते हैंI इसके अलावा मनमोहन सिंह जी के समय का तेल बांड का हज़ारों करोड़ रूपये भी आज तक ब्याज के साथ भाजपा सरकार को भुगतना पड़ रहा है।

आज छत्तीसगढ़ के किसानों का 61 लाख मीट्रिक टन चावल यानी लगभग एक करोड़ मीट्रिक टन धान खरीदने का निर्णय मोदी जी ने लिया है।

पेट्रोल.डीजल पर कुल टैक्स का लगभग तीन.चौथाई हिस्सा वैट और एक्साइज पर राज्यांश के रूप में प्रदेश को ही मिलता हैI फिर भी आप कांग्रेस सरकार का एक कोई काम बता दें जो इतने टैक्स और बेतहाशा क़र्ज़ आदि लेने के बाद भी वह कर पा रही होI उलटे केंद्र के चावल में 15 सौ करोड़ का गबन कर लियाI प्रदेश के 11 लाख से अधिक गरीबों के सर से छत छीन लिया, मोदी जी द्वारा दिए पैसे से भी घर नहीं बनने दिया गरीबों का।

समूचे प्रदेश में घर.घर शराब पहुचाने के बाद भी इस सरकार के पास विकास कार्यों के लिए चवन्नी नहीं बचता हैI आखिर ये सारे पैसे कहां जा रहे, क्या जनता ने कांग्रेस को वोट यूपी.असम.बंगाल.बिहार चुनाव में पानी की तरह पैसा बहाने के लिए दिया है।

आज प्रदेश के ज़र्रे.ज़र्रे को कर्ज़दार बना दिया है कांग्रेस नेI टैक्स भी बढ़ा रही है, सेस भी ले रही है और क़र्ज़ भीI ये सारे पैसे विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ने के अलावा और कहां खर्च किया जाता है, आजतक उसका कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है।

कांग्रेस की गुटीय राजनीति का यह आलम है कि खुद संबंधित कैबिनेट मंत्री टी. एस. सिंहदेव कह रहे हैं कि वैट कम होना चाहिए लेकिन उस पर भी कुंडली मारे बैठी हुई है भूपेश सरकारI ऐसे में महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेशर्मी की पराकाष्ठा हैI कांग्रेस किस मुह से प्रदर्शन कर रही है।

न केवल पेट्रोल में कीमत बढ़ा रही है भूपेश सरकार बल्कि आज कांग्रेस के कारण छतीसगढ़ चौतरफा महंगाई की मार झेल रहा हैI बिजली का बिल आसमान छू रहा हैI गलत बिल से लोग हलाकान हैंI लगभग 1200 करोड़ अतिरिक्त्त बोझ जनता पर बिजली के दाम बढ़ा कर यह डाल चुकी हैI सीमेंट के दाम इनके अवैध वसूली के कारण दुगने हो गए हैंI 5 रूपये ट्रांसपोर्ट की कीमत बढ़ने का बहाना बना कर कांग्रेस की मिलीभगत से 80 से 100 रूपये तक सीमेंट की कीमत बढ़ा दी गयी हैI ऐसे हर उत्पाद पर अन्य टैक्स के अलावा भूपेश टैक्स भी लग रहा हैI सीमेंट के दाम 330 रूपये प्रति बोरी तक जा पहुचा हैI रेत माफियाओं से मिलीभगत कर 5000 की रेत 15000 में बिक रहा है।

भाजपा साफ़ साफ़ भूपेश सरकार को यह चेतावनी देती है कि वह जल्द से जल्द वैट घटा कर पेट्रोल.डीजल की कीमत कम करेI सीमेंट और रेत आदि की दलाली करना छोड़ेI अब बर्दाशत से बाहर हो रही है चीज़ें, शराब के लिए कोचियागिरी करना छोड़ कर कुछ काम करे कांगेस सरकारI काम नहीं कर पा रहे तो कम से कम बेशर्मी के साथ प्रदेश की जनता का दमन करना बंद करे।

भारतीय जनता पार्टी सीधे.सीधे कांग्रेस को चेतावनी दे रही है कि बहुत हुआ गाल बजाना और डींगें हांकना, अगर जल्द से जल्द उसने वैट की दर को कम नहीं किया, जल्द से जल्द रेत.बिजली समेत तमाम महंगाई पर लगाम नहीं लगाया तो भाजपा तो लोकतांत्रिक तरीके से इस बेलगाम सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस की होगी।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन के साथ जिला महामंत्री संतोष देवांगन व टिकेश्वर राठिया, जिला उपाध्यक्ष उमाभारती सराफ, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, अमीलाल चौहान, हेमलाल झारिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *