The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक की पहल लाई रंग… चार नए धान उपार्जन केंद्र की शासन से मिली अनुमति,धान बेचने के लिए नही तय करनी पड़ेगी 35 किमी की दूरी

Spread the love

कोरबा। जिले में चार नए धान उपार्जन केंद्रों को शासन ने अनुमति दे दी है। इनमें नकटी खार ,तुमान , नुनेरा व रंजना शामिल है। उपार्जन केंद्रों की संख्या अब 49 से बढ़कर 53 हो गई है। नुनेरा और तुमान के किसानों को पाली धान उपार्जन केंद्र आने के लिए 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी। किसानों की समस्या को देखते हुए पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकट्टा ने उपार्जन केंद्र बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री व खाद्य मंत्री से विशेष तौर पर आग्रह किया था। उनके आग्रह पर उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति मिल गई है। अब किसानों को लंबी दूरी तय कर धान बेचने के लिए नही जाना पड़ेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor