The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ओमिक्रॉन कहर : विदेश से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव निकले तीन यात्रियों की ओमिक्रॉन रिपोर्ट भी निगेटिव

Spread the love

रायपुर । प्रदेश में विदेश से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव निकले तीन यात्रियों की ओमिक्रॉन रिपोर्ट निगेटिव निकली है। यानी उनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट नहीं निकला। शुक्रवार को भुवनेश्वर से तीनों संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट यहां भेजी गई। इस बीच रायपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकार्ड 51 संक्रमित निकले हैं। पूरे प्रदेश में 190 संक्रमित मिले हैं। वहीं दुर्ग में 61 नए मरीज मिले हैं। रायपुर में गुरुवार को 28 संक्रमित मिले थे। रायपुर के संक्रमितों में 7 बच्चे भी हैं। छत्तीसगढ़ में अभी ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक भी केस नहीं आया है। हालांकि विदेश से लौटने के बाद अब तक 8 यात्री कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए उन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए भेजे गए थे। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार जिन तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनमें एक यूके, एक यूएसए व तीसरा यात्री जर्मनी से लौटा था। बिलासपुर के दो व दुर्ग का एक सैंपल था। डीएमई डॉ. विष्णु दत्त का कहना है कि विदेश से काफी लोग लौटे हैं इसलिए विशेषज्ञ सावधानी जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि केस बढ़ने के साथ ही संक्रमण दर भी बढ़ती जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *