सगाई के बाद युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिख ये…..
धमतरी । मगरलोड थाना क्षेत्र के मगरलोड ब्लॉक की चंद्रशूर की रहने वाली प्रेम कुमारी साहू 19 वर्ष की महासमुंद के किसी लड़के के साथ शादी लगी थी। इसके लिए परिजनों ने महीनेभर पहले ही उसका सगाई भी कर दिया था। पता चला है कि सगाई के बाद से वह घरवालों को शादी के लिए मना कर रही थी। मगर परिजनों ने उसकी बात नहीं सुनी और उसकी सगाई कर दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। सुसाइड नोट में प्रेम ने लिखा था। मुझे लड़का पसंद नहीं था। फिर भी मेरी जबरदस्ती शादी कराई जा रही है। इसलिए मैं अपनी जान दे रही हूं। परिजनों ने बताया कि 23 जनवरी को ही प्रेम कुमारी की शादी थी। फिलहाल शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और परिजनों को सौंपा है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।