The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भरे बाजार में नक्सलियों ने सहायक आरक्षक की हत्या

Spread the love

बीजापुर । बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में माओवादियों ने रविवार शाम एक सहायक आरक्षक की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना के सामने साप्ताहिक बाजार में माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया। करीब 5 से 6 की संख्या में ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने सहायक आरक्षक को धारदार हथियार से वारकर मार डाला।जानकारी के मुताबिक, सहायक आरक्षक गोपाल कड़ती बाजार से जरूरत का सामान लेने के लिए गया हुआ था। यहां पहले से ही नक्सलियों की स्मॉल एक्शन की टीम मौजूद थी। मौका पाते ही नक्सलियों ने सहायक आरक्षक को घेर लिया। फिर भरे बाजार में ही मिरतुर पुलिस थाना के सामने ही सहायक आरक्षक की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादी भीड़ का सहारा लेकर भाग खड़े हुए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मिरतुम थाना से जवान भी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor