The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

घर पर पूजा कार्यक्रम के दिन किशोरी ने लगाई फांसी

Spread the love

भिलाई। नेवई बस्ती में 17 साल की एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच हुई किसी बात को लेकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। नेवई पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जलाराम चौक नेवई बस्ती निवासी ईश्वर जांगड़े की बेटी मोना जांगड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। ईश्वर जांगड़े के घर पूजा कार्यक्रम था। घर में मेहमान भी आए थे। रात में घर के बाहर सभी लोग खाना खा रहे थे। उन्होंने मोना को भी बाहर खाना खाने के लिए बुलाया। काफी देर तक जब मोना बाहर नहीं आई तो घर वाले उसे बुलाने घर के अंदर गए। उन्होंने देखा कि घर के अंदर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जब अंदर से आवाज नहीं आई तो घर वालों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर मोना फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *