The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित, छत्तीसगढ़ में 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को डाले जाएंगे वोट

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों में और दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 3 दिसम्बर को मतों की गिनती की जाएगी। श्रीमती कंगाले ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संपूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और श्री बिपिन माझी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor