The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

5 से 6 वर्ष के बच्चों को स्कूल से पहले बालवाड़ी में मिलेगा ज्ञान

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 5 से 6 वर्ष के बच्चों को स्कूल से पहले बालवाड़ी में ज्ञान दिया जाएगा। पहले चरण में स्कूल परिसर में संचालित 6536 आंगनबाड़ी केंद्रों से इसका संचालन होगा। इसमें बच्चों को शैक्षणिक एवं खेल के माध्यम से शिक्षा मिलेगी। इससे शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में 68 हजार 54 बच्चे लाभान्वित होंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में पहली बार 22 करोड़ की लागत से टेक्सटाइल उद्योग की स्थापना होगी। इससे 200 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। वहीं एक प्लास्टिक उत्पाद उद्योग की भी स्थापना होगी। उक्त निर्णय सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor