The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस कैंप के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए

Spread the love

बीजापुर । बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके बेचापाल में पुलिस कैंप के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस संवेदनशील इलाके में ग्रामीण 30 नवंबर से कैंप का विरोध कर रहे हैं। बेचापाल, मिरतुर, फुलगट्टा, तिमेनार समेत अन्य गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि, हमें अपने गांव में स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी चाहिए, लेकिन पुलिस कैंप और पक्की सड़क नहीं।यदि सड़क बनती है तो फोर्स गांवों में घुसेगी। यहां के लोगों को परेशान किया जाएगा। झूठे नक्सल प्रकरण में जेल में दाखिल किया जाएगा। गांव अभी शांत है, कैंप खुलने से गांव का वातावरण खराब हो जाएगा। इधर पुलिस कैंप के विरोध में बेचापाल में ग्रामीणों ने विशाल रैली भी निकाली। रैली निकालते हुए ग्रामीण मिरतुर की तरफ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन इस बीच जवानों ने ग्रामीणों को रोक लिया। ग्रामीणों और जवानों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor