The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCState

द न्यू वर्ल्ड : 21 सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड इंडिया पर परिचर्चा 3 को

Spread the love

रायपुर। साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद एवं छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फाउंडेशन के द्वारा शुक्रवार 3 अक्टूबर को शाम 4 बजे संघ प्रचारक, चिंतक एवं लेखक राम माधव (पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा) की नवीन पुस्तक “द न्यू वर्ल्ड: 21स्ट सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड इंडिया” पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित नवीन विश्राम भवन के कन्वेंशन हॉल में होगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ राम माधव होंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम विष्णुदेव साय होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे।
विशिष्ट अतिथि डेपोटय सीएम अरुण साव होंगे। भारत के आर्थिक सलाहकार परिषद के सलाहकार अपूर्व मिश्र विशेष वक्ता होंगे।
राम माधव अपनी पुस्तक में वर्तमान के वैश्विक परिदृश्य की गहरी समीक्षा प्रस्तुत की है जैसे पश्चिमी लिबरल विश्व व्यवस्था की स्थिति, बहुध्रुवीय विश्व की ओर बढ़ती दुनिया, चीन अमेरिका के बीच चुनौतियाँ, वैश्विक संस्थाओं का विध्वंस या कमजोर होना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं प्रौद्योगिकी, जनसंख्या परिवर्तन, जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। समस्याओं को सुलझाने में और भारत की भूमिका को भी प्रस्तुत किया है। यह आयोजन ऐसा मंच प्रदान करेगा जहाँ हमारी युवा पीढ़ी वैचारिक संवादों से प्रेरित होकर सामाजिक, राजनीतिक एवं नागरिक चेतना को और समृद्ध कर सकेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor