The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संगठन समाज की रीढ़ की हड्डी है संगठन के दम पर ही समाज आगे बढ़ता है- रेखचंद जैन

Spread the love

जगदलपुर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बस्तर जिला बंगीय समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष – मनोरंजन राय,उपाध्यक्ष – तपन देवनाथ, सचिव- माणिक बेंताज्ञय, सहसचिव – संजय समझदार, कोषाध्यक्ष- दीपक भंजन बोराई, महिला कार्यकारिणी सदस्य- रीता रायचौधरी, अनिता साहा को शपथ दिलाई इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की संगठन समाज के रीढ़ की हड्डी होता है यदि संगठन मजबूत होगा तो समाज भी मजबूत होगा हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार हर वर्ग हर समाज के उत्थान और विकास के लिए कृत संकल्पित हैं और इस हेतु लगातार कार्य कर रहे हैं आपके समाज का प्यार और आशीर्वाद मुझे पहले भी मिलता था और आशा है की आगे भी आप लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, पार्षद दिगंबर राव, राजेश चौधरी, महामंत्री हेमु उपाध्याय,वेंकट राव, जीवानंद हलदार, गोपाल मंडल सहित हरिचांद समाज,मैत्रीसंघ के सदस्य एवं बंगीय समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

“सुभाष रतनपाल ​की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor