The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लंगर का खाना खाने की वजह से बड़े भाई की हत्या, थाना प्रभारी और आरक्षक पर भी किया हमला

Spread the love

बिलासपुर/रायपुर। जरहाभाटा ओम नगर डल्ला निवासी मनोज सूर्यवंशी की उसके छोटे भाई ने हत्या कर दी। हत्या का कारण लंगर में खाना खाना था।बता दे कि बड़े भाई की हत्या छोटे भाई ने सिर्फ इस कारण कर दी क्योंकि बड़ा भाई घर का बना खाना खाने की जगह रोजाना सिंधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के लंगर से खाना ला कर खाता था। विवाद उस समय शुरू हुआ, जब छोटे भाई से बड़े भाई ने खाना खाने की बात कही हैम गुस्साए छोटे भाई ने पहले तवा से वार किया और फिर हसिया से वारकर हत्या कर दी।सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाने की पेट्रोलिंग टीम पर भी आरोपी ने हसिया फेंककर वार कर दिया। जिससे आरक्षक शिव जोगी के सिर पर चोटे आई है। थाना प्रभारी शनीप रात्रे व टीम पहुंची तो थाना प्रभारी पर हमला कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *