The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शादी का झांसा देकर नबालिग से 5 सालों त​क किया दुष्कर्म,फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

दुर्ग । जिले में एक युवती ने युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती ने बताया की आरोपी बालिग होने की बात कहकर 5 सालों तक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब जब वह बालिग हो गई और शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती सीधे छावनी थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। छावनी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी अशफाक अली खुर्सीपार थाना अंतर्गत गौतम नगर का रहने वाला है। अशफाक ने 5 साल पहले एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ शादी करने की बात कही। जब लड़की उसके प्रलोभन में आ गई तो वह अपने घर ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद से बालिग होने पर उसके साथ शादी करने का वादा कर लगातार संबंध बनाता रहा। जैसे ही लड़की बालिग हुई तो उसने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया। आरोपी ने कई बार उसे टाला, लेकिन जब लड़की जिद पर आ गई तो प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस जब तक मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने जाती वह घर से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *