The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बड़ी चोरी का खुलासा, इंदौर से क्रेटा में आये थे चोर,मोटर साइकिल से रेकी कर शहर में की चोरी चार आरोपी गिरफ्तार,सोना, डेढ़ किलो चांदी, नगद सहित अन्य सामान बरामद

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर एवं कोतवाली थाना अंतर्गत हुई चोरी का आज बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें चोरों ने लगभग तीन से चार बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों के पास से एक क्रेटा कार, सोना,डेढ़ किलो चांदी, नगदी सहित अन्य सामान बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर में लगातार हुई चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक डी श्रवण के निर्देश पर टीम गठित कर चोरों की पतासाजी के लिए अलग – अलग राज्यो में टीम को भेजा था। cctv फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए 4 चोरों को इंदौर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। चोरों के पास से लगभग डेढ़ किलो चांदी, सोना, लगभग साढ़े चार लाख रु सहित चोरी में प्रयुक्त क्रेटा कार, मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोर इंदौर से क्रेटा कार में आए थे। कार को राजनांदगांव के समीप पेंड्री में रखकर शहर में मोटरसाइकिल चोरी की और शहर में रेकी कर सूने मकान में लाखों की चोरी कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चोर मूलतः इंदौर के श्रद्धापूरी आकाश नगर के रहने वाले हैं। चोरों का नाम राणा सिंह, अनिल सिंह , समीर सिंह, कुंदन सिंह है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *