The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शहीदों की याद में अधिकारी-कर्मचारियोें ने रखा दो मिनट का मौन,कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। देश के आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में आज कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान एडीएम सुनील नायक सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्य तिथि है। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर हमेशा चलने वाले राष्ट्रपिता का आदर्श जीवन और विचार देश और समाज को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *