The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मछली बेच कर आ रहे बुजुर्ग को नशे में घुत दो नाबालिगों ने चाकू से मारा,आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

कवर्धा । जिले में 23 नवंबर की देर शाम दो लड़कों ने एक बुजुर्ग को चाकू मार दिया। इसके बाद भाग निकले। स्थानीय लोगों ने देखा तो बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हंगामा हो गया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बस ऐसे ही चाकू मार दिया। जानकारी के मुताबिक, मल्हापारा निवासी ध्रुव निषाद 52 वर्ष मछली बेचने का काम करता है। वह 23 नवंबर को देर शाम करीब 7.30 बजे नवीन बाजार से साइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान दरीपारा जिम के पास 2 लड़कों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद तलवार जैसे धारदार चाकू से पीठ पर वार कर दिया। हमला होते ही ध्रुव सड़क पर गिर पड़ा तो लड़के वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने देर रात दोनों नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया। दोनों नशे के आदी हैं। नशे की लत के चलते ही बुजुर्ग पर हमला कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor