Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दोपहिया वाहन चोरी करने वाले मास्टरमाइंड चोर को पुलिस ने दबोचा,7 नग दोपहिया वाहन जब्त

Spread the love

रायपुर। शहर के अलग – अलग स्थानों से 7 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले वाहन चोर मुकेश पाल को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत समता कालोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति सस्ते दाम में मोटर सायकल बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रत्ना सिंह (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक रविशंकर तिवारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश पाल निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम द्वारा मुकेश पाल से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर मुकेश पाल द्वारा मोटर सायकल को थाना आजाद चौक क्षेत्र से चोरी करना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी से चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा रायपुर शहर के थाना आजाद चौक, देवेन्द्र नगर, खमतराई, मौदहापारा एवं कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों से कुल 07 नग दोपहिया वाहनों को चोरी करना बताया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी मुकेश पाल की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की कुल 07 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor