The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पत्नी की दर्दनाक हत्या कर आरोपी पति फरार,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। बेलगहना क्षेत्र के बड़े बरर में ग्रामीण ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित घर को बाहर से बंद कर फरार हो गया। दूसरे कमरे में सो रही बहू को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। सुबह जागकर जब वह पानी भरने के लिए निकल रही थी तो दरवाजा बाहर से बंद था। उसने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। इसके बाद लोगों को इस हत्या की जानकारी लग सकी। घर के पास ही पानी भरने के लिए आए लोगों ने दरवाजा खोला। इसके बाद लोग उनके घर के अंदर आए। अंदर के कमरे में उमा बाई की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। इसे देखकर लोग सकते में आ गए। वहीं, जोगीराम घर से गायब था। संदेही पति जोगीराम यादव 55 वर्ष की तलाश की जा रही है। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि उमा और उसके पति के बीच आए दिन घरेलू बातों को लेकर विवाद होता था। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात को लेकर नाराज जोगीराम ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *