The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सफेद चंदन लकड़ी की तस्करी पर पुलिस ने कसा शिकंजा,पांच लाख की चंदन लकड़ी जब्त

Spread the love

कोटा/बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में सफेद चंदन लकड़ी की तस्करी करते हुए 100 किलो सफेद चंदन जब्त किया गया है। लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गए। लकड़ी की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना के मुताबिक, बुधवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बस स्टैंड में दो बोरियों में कुछ भारी समान लेकर खड़े हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची दोनों युवक ने जैसी ही पुलिस की गाड़ी देखी बोरी को छोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस की टीम ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया गया। लेकिन, दोनों भाग निकले। इधर, पुलिस ने बोरी को खोल कर तलाशी ली, तब उसमें से चंदन की लकड़ी मिली। जिसे पुलिस ने तौलाया तब 100 से अधिक किलो वजनी सफेद चंदन निकला। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। पुलिस तस्करों की जानकारी जुटा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor