The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शायर जितेंद्र एवं छंदकार वीरेंद्र भिलाई में सम्मानित

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । भिलाई के डॉ खूबचंद बघेल बहुउद्देशीय सभागार कुर्मी भवन में छंद के छ परिवार के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें छत्तीसगढ़ के 16 जिलों से लगभग सैकड़ों छंद साधक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में संस्थापक अरुण निगम एवं शायर सूफी हाजी डॉ.शाद बिलासपुरी, प्रेमलाल पिपरिया ने अपने कर कमलों से शानदार प्रस्तुति के लिए राजिम के शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर एवं रत्नाचल जिला साहित्य परिषद के अध्यक्ष विरेंद्र साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि साहिर ने छत्तीसगढ़ी में गज़ल पढ़कर माहौल बना दिया तो वीरेंद्र साहू ने सवैया के माध्यम से छाप छोड़ी। इन दोनों कवियों की प्रस्तुति ने गरियाबंद जिला का नाम रोशन कर दिया। भिलाई में इनके सम्मानित होने से अंचल में खुशी की लहर है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor