The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पंजाब के CM अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर रमन सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व CMडॉ.रमन सिंह ने कांग्रेस पर एक बार फिर से निशाना साधा है। पंजाब के CM अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर बात करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि कहां-कहां मुख्यमंत्री बदल रहे आज तक समझ नहीं आ रहा, कभी पंजाब में बदल रहे हैं, कभी छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के कार्यकाल की बात हो रही है, समझ से परे है। गुजरात में भी मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री बदले जाने के दूसरे सवाल पर डॉ रमन बोले- ये भाजपा में ही हिम्मत है कि नए लोगों को इस तरह से मौका दिया जा रहा है। रमन ने कहा कि कांग्रेस में तो 4 महीने लग गए एक मुख्यमंत्री बदलने पर विचार करते-करते, आज छत्तीसगढ़ में कोई CM नहीं है, जैसी स्थिति हो गई है। मोदीजी के नेतृत्व में बीजेपी प्रयोग करती रहेगी। डॉ रमन सिंह ने ये बातें शनिवार शाम को भाजपा के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में कहीं। दरअसल यहां भाजपा के सभी बड़े नेता समीक्षा बैठक में शामिल होेने पहुंचे थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *