The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMadhya Pradesh

कोरोना से पति की मौत के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या छीन गया 2 बच्चों के सिर से मां-बाप का साया

Spread the love

भोपाल/रायपुर । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मिली ​जानकारी पता चला ​है कि इसी साल कोरोना की वजह से पति की मौत हो गई है। तभी से तनाव में रहने लगी। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन पुलिस मामले की जांच करते हुए आत्महत्या का खुलासा करने में जुटी है। पुलिस ने बताया गुरुवार रात को खाना खाने के बाद दीपा अपने कमरे में चली गई। अगले दिन शुक्रवार को काफी देर तक वह नहीं उठी तो परिजन उसे देखने के लिए कमरे में पहुंचे। जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। मृतिका मंडीदीप की रहने वाली थीं। उसका पति एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पति की मौत के बाद उसने अपनी दोनों बच्चियों को मायके में छोड़ दिया था और खुद अपने देवर और सास के साथ रह रही थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor