The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार मोटर सायकल में फरार्टे भर रहे युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया,अस्पताल में भर्ती

Spread the love

बिलासपुर। तेज रफ्तार मोटर सायकल में फरार्टे भर रहा इमलीपारा में युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 स्वास्थ्य सेवा वेन से उपचार के लिए ले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सुचना पर डायल 112 भी मौके पर पहुंची थी। इससे पहले ही घायल हो अस्पताल भेज दिया गया था। वहीं, इसकी सूचना देर रात तक सिविल लाइन पुलिस को नहीं थी। सोमवार की रात बाइक क्रमांक सीजी 10 एटी 4491 में सवार युवक बस स्टैंड की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार मोटर साइकिल इमलीपारा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 के नहीं पहुंचने पर लोगों ने 108 नंबर पर काल किया। हादसे की सूचना पर पहुंचे 108 के वाहन से घयल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *