The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़। मारपीट मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 17 नवंबर की रात्रि थाना कोतरारोड़ के कलमीडिपा में एक परिवार के तीन सदस्यों द्वारा मोहल्ले के दो सगे भाईयों को सरकारी भूमि की खरीदी-बिक्री को लेकर उपजे झगड़ा विवाद में हाथ मुक्का और लोहे के तब्बल से मारपीट कर गंभीर चोंट पहुंचाये थे । घटना की सूचना डॉयल 112 को मिलने पर कोतरारोड़ राइनो की ईआरवी वाहन मौके पर पहुंची तत्काल आरक्षक कमलेश् यादव व वाहन चालक दोनों आहतों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, अभी दोनों खतरे से बाहर हैं । गंभीर अपराध की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा द्वारा तीनों आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए रवाना हुये और तीनों को देर रात उनके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर थाना लाये ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor